सादाबाद: करकौली में विवाहिता की आत्महत्या के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया, की विधिक कार्यवाही
करकोली निवासी रूबी शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। जानकारी के अनुसार मृतका रूबी के भाई मनोज शर्मा ने कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में रूबी के पति, जेठ, जेठानी आदि पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।