बिलग्राम: सहोरा गांव में स्थित श्री गुरु गोरखनाथ दरबार में चोरी, अज्ञात चोरों ने घंटों पर किया हाथ साफ
Bilgram, Hardoi | Jan 25, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहोरा गांव में स्थित श्री गुरु गोरखनाथ दरबार को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया।चोर मंदिर में लगे करीब 20 से 25 बड़े घंटों को चोरी कर फरार हो गए।रविवार सुबह जब पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घण्टे गायब देख उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई।