बिलग्राम: सांडी क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती लापता, अज्ञात युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Bilgram, Hardoi | Jan 24, 2026 सांडी थाना क्षेत्र से एक 22 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है युवती के पिता ने अज्ञात युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं थे।