हरिद्वार: विष्णु घाट पुल के नीचे से नगर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाजी की योजना बना रहे महिला समेत चार को किया गिरफ्तार
पुलिस ने विष्णु घाट पुल के नीचे मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर महिला समेत 4 को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा का कहना है कि चारों आरोपी हरकीपौड़ी के आपस टप्पेबाजी को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से पुलिस को 4 ब्लेड कटर भी बरामद हुए हैं। आरोपी सुनील और सुरैया लखीमपुर के जबकि शादाब गाजियाबाद और रविंद्र मेरठ का रहने वाला है।