हरिद्वार: रोडीबेलवाला घाट पर अन्नदाता किसान यूनियन का चिंतन शिविर समाप्त, छाया रहा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मुद्दा
रोडीबेलवाला घाट पर तीन दिनों से चल रहे अन्नदाता किसान यूनियन के चिंतन शिविर आज समाप्त हो गया। चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं के अलावा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मुद्दा गरमाया रहा। सभी किसानों ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान का समर्थन किया और कुलविंदर कौर का उत्पीड़न को लेकर किसी भी हद तक जाने की सख्त चेतावनी भी दी।