अशोक नगर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने 8 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस
सोमवार दोपहर 3 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित शिकायतों की स्थिति की जांच के दौरान 8 अधिकारियों द्वारा शिकायतों को अटेंड नहीं किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई विभागों की शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं