ढीमरखेड़ा: तालाब में मगरमच्छ आने से अंतर्वेद गांव में हड़कंप, लोगों में दहशत
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले अंतर्वेद गांव में इन दिनों दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के तालाब में एक विशालकाय मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से लगातार नजर आ रहे इस मगरमच्छ ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डाल दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ को कभी तालाब की सतह पर तैरते हुए देखा गया