भरगामा: छठ महापर्व से पहले खजुरी के बिलेनिया घाट पर कूड़े का अंबार, श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ी
लोक आस्था के महापर्व छठ में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन खजुरी बाजार स्थित बिलेनिया नदी के मुख्य छठ घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बाजार के लोगों द्वारा पूरे इलाके का कूड़ा-कचरा नदी किनारे और घाट पर फेंके जाने के कारण छठ घाट की स्थिति बदतर हो गई है।