मंझनपुर: कौशांबी जिले के समस्त थानों में समाधान दिवस पर 30 शिकायतों का हुआ निस्तारण, 98 शिकायतें हुईं प्राप्त
दोआबा के सभी थानों में शनिवार को 2 बजे तक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर में कुल 98 मामले सामने आए। इनमें 30 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया। डीएम-एसपी ने शेष प्रकरणों का निपटारा करने के लिए मातहतों को जरूरी दिशा-नर्देश दे दिया है। इस दौरान अलग-अलग स्थान के थानों पर अलग-अलग अधिकारियों ने मौजूद होकर फरियादियों की समस्याओं को सुना!