मंझनपुर: मंझनपुर के न्यू सिटी में दलाल के बहकावे में आया परिवार, मासूम की गई जान, इलाज में लापरवाही पर परिजनों का हंगामा
सैनी थाना क्षेत्र के कुरामुरीदन गांव निवासी मजदूर गुड्डू के चार वर्षीय बेटे सुभम की इलाज में लापरवाही के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह बच्चे को तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसे लेकर वह मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल परिसर में ही एक दलाल ने परिजनों से संपर्क कर बेहतर इलाज का लालच दिया था।