मंझनपुर: मंझनपुर व थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान में एक स्कूल बस सीज, तीन का ऑनलाइन चलान
स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 5 बजे तक एआरटीओ तारकेश्र मल्ल ने एक स्कूली बस को सीज करते हुए तीन का ऑनलाइन चालान कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने सड़कों पर नियमों को ताक पर रख चलने वाले ई-रिक्शा, ऑटो व बाइक समेत 15 वाहनों का चालान किया है। स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहा है अभियान!