मंझनपुर: जुड़ो में कौशाम्बी का दमखम, फाइनल में आरक्षी राजेश यादव ने 65 किग्रा भार वर्ग में दिलाया जिले को स्वर्ण
प्रयागराज जोन की 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस जुडो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2025 का भव्य समापन शनिवार को समय करीब 3 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिलों की टीमों के कुल 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रहे।