मंझनपुर: बसुहार में पैतृक दुकान पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, पीड़ित ने एसपी से मांगी सुरक्षा
सराय अकिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसुहार निवासी शेष कुमार विश्वकर्मा पर गांव के कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद जब वह पारिवारिक समस्याओं में उलझा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पैतृक दुकान पर अवैध कब्जा कर लिया। जब उसने कब्जा हटाने की बात कही तो दबंगों ने हमला बोल दिया।