मंझनपुर: मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और परिवार के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने मंझनपुर पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है। आरोप है कि शनिवार को समय करीब 8 बजे नाबालिग लड़की घर के पास गाय बांधने गई थी। तभी गांव के दबंग ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ छेड़खानी की और उसके नाजुक अंगों पर हाथ लगाया।