झांसी: बरुआसागर में दुकानदार ने ₹30 मांगने पर हुई लड़ाई, बेटी के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी पर चाकू से हमला, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2026 झांसी में 30 रुपए के विवाद में 12 साल की बेटी के सामने पिता की हत्या कर दी गई। वह बेटी को लेकर घर के पास खड़े थे, तभी पड़ोसी दुकानदार और ग्राहक के बीच झगड़ा हो गया। वजह सिर्फ इतनी थी कि ग्राहक सिलेंडर में 80 रुपए की गैस भरवाने आया था, जबकि दुकानदार ने 110 रुपए की गैस भर दी। 30 रुपए और मांगने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पड़ोसी बीच बचाव करने पहुंचा था ।