प्रतापगढ़: देवरखा गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के देवरखा निवासी सुनीता पत्नी राजभवन गौतम ने बीते गुरुवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका अपने पीछे, पांच बच्चे छोड़ गई । मृतिका के पिता रामदीन गौतम ने थाने में तहरीर देकर बेटी के पति के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।।