कुलपहाड़: बेलाताल रेलवे स्टेशन लकड़ी प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज गायब होने पर उठे सवाल, एसपी से जांच की मांग की गई
बेलाताल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की लकड़ी बरामदगी मामले में सीसीटीवी फुटेज गायब होने से नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोपी युवक के पिता एवं काष्ठ कला औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति के अध्यक्ष चिरंजी लाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर फुटेज गायब करने वालों की जांच कराने की मांग की है। पेट्रोल पंप और पंचमुखी चौराहे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज गायब हैं।