जनसंख्या के आधार पर तय होने वाली परिसीमन प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनकी शिकायत है कि अगर जनगणना के आधार पर लोकसभा की सीटें तय हुईं तो इससे दक्षिणी राज्यों के नागरिकों के मतों का मूल्य कम हो जाएगा। उन्होंने अपनी दलीलों के लिए अमेरिकी संविधान का हवाला दिया है। जस्टिस जोसेफ की यह प्रतिक्रिया तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के हालिया बयान के बाद आया है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ केरल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। लाइवलॉ की रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्यक्रम अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर आयोजित की गई थी। इसमें जस्टिस जोसेफ ने अमेरिकी संविधान के 'शासितों की सहमति' सिद्धांत का उदाहरण देकर अपनी बातें रखने की कोशिश की।
अमेरिका के संवैधानिक अनुभवों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जनप्रतिनिधित्व व्यवस
Korba, Korba | Aug 24, 2026