विष्णु भैया का साथ, महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत..
कोरबा जिले के ग्राम बेला की श्रीमती जया राठिया ने बिहान योजना से जुड़कर स्व-सहायता समूह के सहयोग से सब्जी उत्पादन को अपनी आजीविका बनाया। ड्रिप विधि से बरबट्टी, खीरा और करेला की खेती कर आज वे एक लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय अर्जित कर ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि “विष्णु भैया ने स्व-सहायता समूह के माध्यम से हमें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। आज मैं लखपति दीदी बनकर अपने पैरों पर खड़ी हूं और दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हूं।”
#VishnuBhaiya
#HamarVishnuBhaiya
#SushasanSarkar
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh