जमुई: जमीन विवाद में बढ़ी दबंगई, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Apr 10, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के केतरु नवादा गांव निवासी राजकुमार यादव ने दोपहर2 बजे को एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को आवेदन देते हुए बताया कि उनके गोतिया द्वारा जमीन हड़पने की नीयत से जबरन कब्जा किया जा रहा है।पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई थी, जिसकी शिकायत गिद्धौर थाने में किया था।