बांसवाड़ा: कागदी पिकअप वियर में नाव पलटने की सूचना से मचा हड़कंप, प्रशासन ने कराई मॉक ड्रिल
शहर के कागदी पिकअप वियर बांध में नाव पलटने और कई लोगों के डूबने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव मौके पर पहुंचे। उनके साथ एडीएम पर्वत सिंह चुण्डावत सहित पुलिस एवं सिविल डिफेंस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दरअसल,आपदा प्रबंधन की तैयारियों और राहत-बचाव व्यवस्था को परखने के लिए प्रशासन की ओर मॉक ड्रिल कराई।