जमुई: चिरन पुल के पास उत्पाद विभाग ने 384 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो किया ज़ब्त, दो नाबालिग को किया गया निरुद्ध
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 चिरन पुल के पास से शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक ऑटो वाहन से 384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। साथ ही दो नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार द्वारा की गई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बुधवार के दोपहर 12:30 बजे दी है।