कोल: सेंटर पॉइंट में तेज आंधी से तीन मंजिला इमारत की गिरी दीवार, नीचे खड़े सपा के पूर्व छात्र सभा के अध्यक्ष की हुई मौत
Koil, Aligarh | May 21, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके सेंटर पॉइंट की है।जहां तेज आंधी और तूफान के कारण तीन मंजिला इमारत के ऊपर बनी दीवार भरभरा कर गिर गई।घटना में इमारत के नीचे खड़ा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को उपचार के लिए बुधवार की देर रात करीब 11:00 बजे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा म्रत घोषित कर दिया गया।