कोल: मथुरा बाईपास हाईवे पर चलती प्राइवेट बस आग का गोला बनी, वायरल वीडियो में 60 यात्रियों की जान खतरे में पड़ी
Koil, Aligarh | May 21, 2025 आपको बता दे दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र स्थित मथुरा बाईपास हाईवे का है जहां पर एक प्राइवेट बस में उस समय आग लग गई जब वह बिल्हौर से हरियाणा के पानीपत की ओर जा रही थी। बस में कुल 60 यात्री सवार थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बीते मंगलवार देररात्रि की बताई जा रही है।