कोल: भुजपुरा पुलिस चौकी की दीवार तेज तूफान और बारिश के चलते भरभराकर गिरी, बड़ा हादसा होने से टला
Koil, Aligarh | May 21, 2025 भुजपुरा पुलिस चौकी की दीवार तेज तूफान और बरसात के कारण भरभरा कर गिर गई। बुधवार रात्रि अचानक मौसम में बदलाव हुआ। पहले तेज़ तूफान आया इसके बाद जोरदार बरसात हुई। तूफान और बरसात के चलते पुलिस चौकी की दीवार भरभरा कर गिर गई। घटना के दौरान पुलिस चौकी में करीब आधा दर्जन फरियादी और सिपाही मौजूद थी।