मुलताई: मुलताई के किसान संघर्ष समिति ने मुलताई एसडीएम को सौपा ज्ञापन, पांढुरना जिले में शामिल होने का किया विरोध
Multai, Betul | Oct 1, 2024 मुलताई को पांढुरना जिले में विलय किए जाने के खिलाफ मंगलवार दोपहर 2 बजे किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद डॉक्टर सुनीलम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुलताई को जिला बनाने के आंदोलन को तेज करने के लिए सभी से एक साथ आकर एकजुट हो की बात कही।