सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में प्रशासन के निर्देश के बाद भी मुख्य सड़क से अतिक्रमण नहीं हटा, हर दिन लग रहा है जाम
सूरजगढ़ा बाजार में प्रशासन के निर्देश के बाद भी मुख्य सड़क से अतिक्रमण नहीं हटा. जिससे यहां प्रतिदिन जाम से परेशानी हो रही है. शुक्रवार को अपराह्न 4 बजे मुख्य बाजार में जाम की स्थिति देखी गई. जिससे लोग परेशान नजर आए. प्रशासन द्वारा मुख्य सड़क एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया था.दंडाधिकारी के नेतृत्व में 2 दिन अभियान भी चलाया गया.