रॉबर्ट्सगंज: ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के विरोध में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने एक्सईएन ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
सोनभद्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के विरोध में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा ने आरोप लगाया कि रोस्टिंग के नाम पर ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती की जा रही है और कई क्षेत्रों में लोगों को महज 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही,मोर्चा की ओर से बिजली मंत्री के नाम का ज्ञापन दिया।