जमुई: 11वीं में नामांकन के लिए जारी दूसरी चयन सूची के तहत 2 जून तक आवंटित विद्यालयों में किया जा सकेगा नामांकन
Jamui, Jamui | Jun 1, 2026 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के तहत 11वीं कक्षा में नामांकन को लेकर सोमवार 4 बजे दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दूसरी चयन सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 2 जून 2026 तक अपने आवंटित प्लस टू उच्च विद्यालयों में नामांकन करा सकेंगे।