भभुआ: सबार के समीप दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
Bhabua, Kaimur | May 25, 2024 सबार के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा भभुआ सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां घायल युवक का शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा। घायल युवक मझियांव गांव का रहने वाला संजय राम बताया जाता है।