भभुआ: भभुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने नशे की हालत में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 भभुआ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने नशे की हालत में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच करने के बाद शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में आरोपियों को भेज दिया। खबर की जानकारी कैमूर पुलिस के द्वारा शुक्रवार की दोपहर मीडिया को दी गई।