भभुआ: दवनपुर में ट्रैक्टर की ट्राली से भूसा उतारने के दौरान ट्राली की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 भगवान पुर थाना क्षेत्र के दवनपुर गांव में शुक्रवार की शाम पशु चारा के लिए भूसा ट्रैक्टर ट्राली से उतरने के दौरान अचानक ट्रैक्टर की ट्राली की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां घायल का इलाज किया जा रहा। घायल युवक दवनपुर गांव का रहने वाला कृष्णा कुमार बताया जाता है।