मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में सड़क हादसे में मां-बेटे की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी मुलायम सिंह पुत्र रामकिशन अपनी मां सुशीला देवी के साथ बीती गुरुवार की रात्रि में अपनी भाभी के घर ज्योति से लौटकर अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही फैजपुर के पास पहुंचा तभी लगभग रात्रि 9:30 अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों मां बेटों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शव कराया पोस्टमार्टम।