मैनपुरी: एलाऊ के मंछना के पास बाइक सवारों को रोडबेज बस ने मारी टक्कर हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार के लिए कराया गया भर्ती
एलाऊ थाना क्षेत्र के मंछना के पास बाइक सवार दो लोगों को प्राइवेट बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुर्रा थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी वीरराज पुत्र जहानसिंह और लेखराजपुर निवासी राम खिलाड़ी दोनों लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।