एस्पायर IIT & मेडिकल ने कुल्लू में किया नए सेंटर का भव्य शुभारंभ,
ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026 के प्रतिभागियों एवं क्लास टॉपर्स को किया सम्मानित
उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर अमित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया शिरकत
Kullu Times
मुख्य अतिथि डॉ. अमित कुमार शर्मा (IAS), उपायुक्त कुल्लू ने एस्पायर IIT & मेडिकल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने ब्रेन ऑफ हिमाचल जैसे मंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें सही मार्गदर्शन देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Kullu, Kullu | Nov 2, 2026