चौरीचौरा: सीमांकन पिलर उखाड़ने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द निवासी श्याम मुरारी शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने सीमांकन पिलर उखाड़ने, मेड़ क्षतिग्रस्त करने और धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। श्याम मुरारी शुक्ला ने चौरीचौरा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हैं।