कोंडागांव: कोंडागांव में दो नाबालिक सगे भाई हुए लापता, माता-पिता ने सिटी कोतवाली में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
सिटी कोतवाली कोंडागांव में 5 जुलाई को जामपदर निवासी मासाराम पोयाम ने अपने दो नाबालिक बेटों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 30 जून को उनकी पत्नी संगीता पोयाम अपने दोनों बेटे अर्जुन पोयाम उम्र 14 वर्ष और मनीष पोयाम उम्र 9 वर्ष के साथ किसी काम से डीएनके गई हुई थी। वापस आते वक्त RES कॉलोनी में दोनों बच्चे मां से अलग हो गए। बच्चों की अभी तक पता नहीं चला है।