कोंडागांव: नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ कोंडागांव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज 5 जुलाई को सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव ने नियमितीकरण सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा है। बताया जा रहा है 1998 के पश्चात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण आज पर्यंत 26 वर्ष बाद भी नहीं हो पाया है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल ने मीडिया को दी जानकारी।