शाहदरा: शाहदरा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की गति और सुरक्षा बढ़ेगी
रेलवे ने शाहदरा स्टेशन की चारों मुख्य लाइनों (लाइन संख्या 1, 2, 3 और 4) पर आधुनिक बैलेस्टलेस ट्रैक बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह तकनीक पूर्व में मेट्रो ट्रेन, हाई-स्पीड कॉरिडोर और कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इस्तेमाल की जा चुकी है।