फिरोजाबाद में समाज कल्याण विभाग का भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 217 जोड़े बंधे शादी के बंधन में
फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज तिलक इंटर कॉलेज, बाईपास रोड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कुल 217 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न हुआ। जिसमें 144 हिंदू और 73 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। ब्लॉक वार - नगर निगम फिरोजाबाद से 107, टूंडला से 41, नारखी से 39 एवं शिकोहाबाद से 30 जोड़े। जाति वार - सामान्य वर्ग 2, पिछड़ा वर्ग 80, अल्पसंख्यक 73, अनुसूचित जाति 62।
योजना के तहत प्रति जोड़ा 1 लाख रुपये की सहायता दी गई। जिसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में, 21 हजार के बर्तन-कपड़े उपहार स्वरूप और 15 हजार रुपये भोजन व टेंट व्यवस्था पर खर्च किए गए।
कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, डीसी मनरेगा तूलिका श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह, डीआईओएस मुदिता पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथिलेश कुमार, समाज कल्याण विभाग से छात्रावास अधीक्षक सैलई राजीव गौतम, छात्रावास अधीक्षक महिला दाऊदयाल लाल सिंह, छात्रावास अधीक्षक टूंडला, लिपिक रजनेश सहित समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
@Manish Asija @Kamini Rathore @CDO Firozabad @DM Firozabad @UP Govt @Samaj Kalyan Vibhag
#FirozabadNews #SamuhikVivahYojana #MukhymantriSamuhikVivah #Firozabad #TilakInterCollege #ManishAsija #ShatrohanVaishya #TulikaSrivastava #KashmirJournalist #BreakingNews
Firozabad, Firozabad | Oct 15, 2026