आनी: 4 अगस्त को होंगे देहुरी माता मंदिर कमेटी के चुनाव
Ani, Kullu | Jul 23, 2024 आनी के सेब बहुल जाबन क्षेत्र की आराध्या देवी देहुरी स्थित माता पच्छला की मंदिर कमेटी की बैठक 4 अगस्त को होनी तय हुई है। इस आशय की जानकारी देते हुए मन्दिर कमेटी के सचिव टिकम राम शैली और कारदार ईश्वर दास ने बताया कि इस बैठक में मन्दिर कमेटी की नई कार्यकारिणी के आगामी 3 वर्षों के लिए चुनाव भी होंगे। कार्यकारिणी का चयन एक तिहाई के साधारण बहुमत से पारित होगा।