आनी: फनौटी में जाच मेले के शुभारंभ पर निकाली गई शोभायात्रा, कई लोग हुए शामिल
Ani, Kullu | Jul 23, 2024 रघुपुरघाटी के फनौटी में देवता सत्य नारायण का तीन दिवसीय साते जाच मेला का भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। देवता का रथ मेला स्थल पहुंचा तो मेला कमेटी फनौटी ने भव्य स्वागत किया। बनाला गाँच की महिलाओं ने भी देवता का देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया। इस मौके पर बनाला, जुहड़ और फनौटी गांव के लोग डोल, नगाड़ों, और करनाल की धुन पर झूम उठे।