आनी: देवी देवता कारदार संघ आनी इकाई की बैठक सम्पन्न, कारदार संघ के अध्यक्ष भागेराम राणा ने दी जानकारी
Ani, Kullu | Jul 22, 2024 सोमवार को आनी में देवी देवता कारदार संघ आनी इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कारदार संघ के अध्यक्ष भागेराम राणा ने की। जबकि जिला उपाध्यक्ष शेरसिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।बैठक में मौजूद सभी कारदारों को सरकार द्वारा मंदिरों के विकास के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं और उनसे लाभ लेने के विषय चर्चा हुई।