आनी: सूखे की मार से आनी क्षेत्र में सेब की फसल तबाह, उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ ने कहा- लगातार किया जा रहा क्षेत्र का दौरा
Ani, Kullu | Jul 22, 2024 आनी क्षेत्र लंबे समय से बारिश न होने से सूखे की स्थिति हो गई है। इसका दुष्प्रभाव सेब की फसल पर पड़ रहा है। सेब की फसल पर बीमारी लगनी शुरू हो गई है। सेब में काले दाग पड़ रहे हैं, हालांकि क्षेत्र में इस वर्ष भी ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह हुई है। उद्यान विभाग आनी के विषय विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने बताया कि वह लगातार निरमंड और आनी का दौरा कर रहे है।