तरारी: खेत में खाद डालने निकला अजय लौटकर नहीं आया, दूसरे दिन आहर में मिली लाश, पत्नी-बच्चों की चीख से गूंज उठा घर
Tarari, Bhojpur | Aug 20, 2026 तरारी थाना क्षेत्र के कुश्मी गांव स्थित आहर में मंगलवार की शाम डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव क्षेत्र के कुदरिया गांव स्थित आहर बुधवार की सुबह बरामद हुआ। शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक तरारी थाना क्षेत्र के कुश्मी नहीं गांव निवासी स्व. बालम राम 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राम है। वह पेशे से मजदूर था।