दतिया नगर: पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के साथ की परिचय बैठक, अपराध नियंत्रण पर रहेगा ज़ोर
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों के साथ परिचय बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा पारदर्शिता बढ़ती है।