संभल: जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने ग्राम बमनेटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, पढ़ाई की गुणवत्ता देखी
जिलाधिकारी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल परिसर की साफ सफाई को देखा और कक्षाओं में जाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को भी चेक किया। जिलाधिकारी ने स्कूल में बच्चों के पंजीकरण के विषय में जानकारी भी प्राप्त की।