#Jaipur_Rural: आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर दिनांक 08/09/2026 को कस्बा उदयपुरिया दूदू, फुलेरा, फागी, रेनवाल, कालाडेरा व कालाडेरा कालाडेरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश।
आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को पुलिस की सुदृढ़ एवं मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने की अपील की।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़
54 views | Jaipur, Rajasthan | Sep 9, 2026