Public App Logo
Profile Picture

JAIPUR RURAL POLICE

@jaipur-rural_police
6511Followers
62Following
🌸 महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प 🌸

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा से जुड़ी किसी भी समस्या में चुप न रहें। छेड़छाड़, पीछा करना (स्टॉकिंग), अश्लील टिप्पणी/गाली-गलौज, धमकी, घरेलू हिंसा या ऑनलाइन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की शिकायत के लिए महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें।

📞 बस एक कॉल करें — 1090
✅ अपनी समस्या साझा करें
✅ सहायता प्राप्त करें
✅ समय पर कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराएं

डरें नहीं… शिकायत करें!
आप अकेली नहीं हैं, राजस्थान पुलिस आपके साथ है। 👮‍♀️

<nis:link nis:type=tag nis:id=महिला_गरिमा_हेल्पलाइन1090 nis:value=महिला_गरिमा_हेल्पलाइन1090 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narisuraksha nis:value=NariSuraksha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिला_सुरक्षा nis:value=महिला_सुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजस्थान_पुलिस nis:value=राजस्थान_पुलिस nis:enabled=true nis:link/> JaipurRuralPolice WomenEmpowerment महिला_सम्मान
साइबर सुरक्षित राजस्थान 
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

Cyber fraud होने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए Golden Hour में सही कदम!

अगर कभी आपके या आपके किसी परिचित के साथ online धोखाधड़ी हो जाए, तो घबराएं नहीं। सही समय पर उठाया गया एक सही कदम आपकी मेहनत की कमाई वापस दिला सकता है।

याद रखें ये जरूरी बातें:
1. Dial 1930: Cyber fraud होते ही तुरंत 1930 पर कॉल करें ताकि फ्रॉड का पैसा hold/freeze कराया जा सके।
2. Bank को अलर्ट करें: अपने bank customer care को UTR और transaction details तुरंत दें।
3. डिजिटल सबूत सुरक्षित रखें: Chat history, screenshot, UPI ID और संदिग्ध link delete न करें।
4. सावधानी ही सुरक्षा: अपना OTP, PIN या Password कभी किसी से शेयर न करें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। 

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>
🚨 बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी 🚨
बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) को न देखें, न डाउनलोड करें, न शेयर करें।

❌ ऐसी सामग्री को आगे भेजना या सोशल मीडिया/ग्रुप में साझा करना अपराध है।
❌ बच्चों की निजी तस्वीरों/वीडियो का गलत इस्तेमाल न होने दें।
✅ संदिग्ध सामग्री मिले तो उसे शेयर या फॉरवर्ड न करें।
✅ स्क्रीनशॉट/लिंक जैसे उपलब्ध साक्ष्य सुरक्षित रखें और संबंधित प्लेटफॉर्म/कानून प्रवर्तन एजेंसी को रिपोर्ट करें।
✅ बच्चों को ऑनलाइन अनजान लोगों, संदिग्ध लिंक और निजी जानकारी साझा करने से सावधान करें।

बच्चों की सुरक्षा • आपकी जिम्मेदारी • हमारी प्राथमिकता

साइबर अपराध की सूचना:
📞 Cyber Helpline – 1930
🌐 cybercrime.gov.in

साइबर सुरक्षित राजस्थान
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026
<nis:link nis:type=tag nis:id=childpornography nis:value=childpornography nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=stopchildsexualabuse nis:value=stopchildsexualabuse nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=childprotection nis:value=ChildProtection nis:enabled=true nis:link/>
🧒👧 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098

हर बच्चे की सुरक्षा, हम सबकी जिम्मेदारी

🚨 मुश्किल में कोई बच्चा अकेला नहीं है!

यदि कोई बच्चा— • मुसीबत में है या असुरक्षित महसूस कर रहा है
• बाल श्रम का शिकार है
• बाल विवाह के खतरे में है
• शोषण, हिंसा या दुर्व्यवहार का सामना कर रहा है
• गुमशुदा या लावारिस स्थिति में है
• देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता में है

📞 तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करें।

❤️ आपकी एक सूचना किसी बच्चे का बचपन और भविष्य बचा सकती है।

बच्चों को सुरक्षित रखें • उनका बचपन बचाएँ

<nis:link nis:type=tag nis:id=childhelpline1098 nis:value=ChildHelpline1098 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childsafety nis:value=ChildSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=savechildhood nis:value=SaveChildhood nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=childprotection nis:value=ChildProtection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> JaipurRuralPolice AwarenessCampaign
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/> 
जागरूकता अभियान माह — सितंबर 2026

🚨 लुभावने ऑफर के पीछे छिपा हो सकता है साइबर ठगी का जाल! 🚨

प्री-अप्रूव लोन, लॉटरी जीतने, पैसा डबल करने जैसे लालच भरे ऑफर देखकर जल्दबाजी में कोई भी लिंक न खोलें और अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

⚠️ याद रखें—
आपका लालच, डर और लापरवाही साइबर अपराधियों के तीन बड़े हथियार हैं।

🔐 सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • सोच-समझकर क्लिक करें।

अगर आपके साथ Cyber Fraud हो जाए तो बिना देरी किए:
📞 Cyber Helpline: 1930
📱 WhatsApp: 9256001930, 9257510100
🌐 cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> CyberFraud 1930 CyberSurakshitRajasthan DigitalSafety StayAlert StaySafe
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

एपीके स्कैम - Mobile Application APK Scam

✓ असली ऐप से मिलते-जुलते होते हैं ऐप, थर्ड पार्टी ऐप स्टोर या फिशिंग लिंक जैसे अनधिकृत माध्यमों से वितरित किए जाते हैं।
✓ एक बार इंस्टॉल हो जाने पर, ये आपके बैंकिंग क्रेडेंशियल और व्यक्तिगत डेटा चुरा लेते हैं।

Do's:

✓ आधिकारिक स्टोर से डाउनलोड करेंः- एप्स हमेशा Google Play Store/Apple App Store या बैंक वेबसाइट जैसे विश्वसनीय स्रोतों से डाउनलोड करें।
✓ फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।
✓ दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) सक्षम रखें।

Don't:

✓ अनधिकृत लिंक से एप डाउनलोड न करें।
✓ अज्ञात ऐप्स में संवेदनशील / बैंकिंग जानकारी दर्ज न करें।
✓ अपने डिवाइस को रूट/जेलब्रेक न करें।
✓ क्रेडेंशियल साझा न करें:- अपना बैंकिंग पिन या ओटीपी कभी भी किसी के साथ साझा न करें, भले ही वे सहायक कर्मचारी होने का दावा करें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर�
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

साइबर गुलामी - Cyber Slavery

व्यक्तियों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया जाता है व वहाँ उन्हें साईबर अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता है। यह मुद्दा मानव तस्करी से भी जुड़ा है।

Do's:
✓ सत्यापित एजेंटों के माध्यम से विदेश जाने हेतु आवेदन करें।
✓ नौकरी के प्रस्तावों की पुष्टि करें।
✓ "बहुत अच्छी" नौकरियों से सावधान रहें।
✓ विदेश भेजने वाले नियोक्ताओं पर शोध करें।

Don't:
✓ झटपट मिलने वाले ऑफर से बचें।
✓ काम के लिए कभी भी टूरिस्ट वीजा का इस्तेमाल न करें।
✓ सोशल मीडिया पर अनजान लोगों या समूहों के विज्ञापनों या ऑफर पर भरोसा न करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cybersaferajasthan nis:value=CyberSafeRajasthan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर दिनांक 08/09/2026 को कस्बा उदयपुरिया दूदू, फुलेरा, फागी, रेनवाल, कालाडेरा व कालाडेरा कालाडेरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश।

आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को पुलिस की सुदृढ़ एवं मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने की अपील की।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़
आमजन के लिए बड़ी राहत!

आपकी सुरक्षा, हमारा विश्वास। तकनीक से सुगम होती न्याय की राह।

साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान यदि आपका बैंक खाता अनपेक्षित रूप से Freeze/Hold हो गया है, तो परेशान न हों। राजस्थान पुलिस आपके लिए लाई है "GRM मॉड्यूल" (Grievance Redressal Mechanism)।

साइबर अपराधों पर कड़ा प्रहार करने और पीड़ित नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से "GRM मॉड्यूल" (एडवाइजरी संख्या: 31/2026) लागू किया गया है।

अब अदालतों और दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, समाधान होगा ऑनलाइन और पारदर्शी! 

खाता अनफ्रीज कराने की आसान प्रक्रिया:

1️⃣ अपनी बैंक शाखा जाकर 'खाता अनफ्रीज' करने का आवेदन दें।
2️⃣ बैंक आपके KYC व ट्रांजैक्शन का सत्यापन कर Grievance ID जेनरेट करेगा।
3️⃣ पुलिस जांच अधिकारी ट्रांजैक्शन ट्रेल की जांच कर (ज़रूरत होने पर वीडियो कॉल द्वारा आपका पक्ष सुनकर) खाता अनफ्रीज करने का त्वरित निर्णय लेंगे। 

थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर आप जिला/राज्य स्तर के G.R.O. के पास अपील कर सकते हैं।

सावधान रहें: अपनी बैंक डिटेल या O.T.P. किसी से साझा न करें।

साइबर अपराध की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करें या  cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersecurity nis:value=CyberSecurity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grmmodule nis:value=GRMModule nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrimeawareness nis:value=CyberCrimeAwareness nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=digitalindia nis:value=DigitalIndia nis:enabled=true nis:link/> SafeRajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/> 
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

केवाईसी स्कैम - KYC Scam

साइबर अपराधी पहचान सत्यापन प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करके व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं, पहचान की चोरी करते हैं, या वित्तीय खातों तक अवैध रूप से पहुँच बनाते हैं।

Do's:
✓ अनुरोधों की पुष्टि करें:-  किसी भी केवाईसी अपडेट अनुरोध की पुष्टि के लिए सीधे अपने बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करें।
✓ घटनाओं की रिपोर्ट करें:-  यदि आपको किसी साइबर धोखाधड़ी का संदेह है, तो तुरंत अपने बैंक या वित्तीय संस्थान को सूचित करें।

Don't:
✓ क्रेडेंशियल्स की सुरक्षा करें:-  अपने खाते के लॉगिन विवरण, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड या ओटीपी कभी भी किसी के साथ या अनधिकृत वेबसाइटों , ऐप्स पर सांझा न करें।
✓ संदिग्ध लिंक से बचेंः- मोबाइल या ईमेल के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध या असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in �
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 4 (च) के अनुसार, अब कुछ लघु अपराधों में सामुदायिक सेवा सजा के रूप में दी जा सकती है।

इसका उद्देश्य सामुदायिक सेवा के द्वारा अपराधी को दंडित करना है।

यह कानूनी प्रावधान अपराधी को सामाजिक सेवा के तहत नैसर्गिक बदलाव लाने एवं समाज की सेवा का अवसर देता है।

नवीन आपराधिक कानून की एक रचनात्मक पहल।

<nis:link nis:type=tag nis:id=भारतीय_न्याय_संहिता nis:value=भारतीय_न्याय_संहिता nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=नवीन_आपराधिक_कानून nis:value=नवीन_आपराधिक_कानून nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=newcriminal nis:value=NewCriminal nis:enabled=true nis:link/> Law2023
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर दिनांक 07/09/2026 को कस्बा शाहपुरा , रेनवाल, जोबनेर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश।

@policerajasthan @igpjaipur @diprrajasthan 
<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर_निकाय_चुनाव_2026 nis:value=नगर_निकाय_चुनाव_2026 nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=निकाय_चुनाव_2026 nis:value=निकाय_चुनाव_2026 nis:enabled=true nis:link/>
साइबर सुरक्षित राजस्थान
जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

Juice Jacking

Free Charging के लालच में न गँवाए अपना Data

अनजान USB पोर्ट पर फोन प्लग करना पड़ सकता है भारी !

रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या cafe जैसी सार्वजनिक जगहों पर लगे अनजान USB Charging Ports आपके फोन के डेटा के लिए खतरा बन सकते हैं। Cyber criminals इन ports के जरिए फोन में छिपा हुआ malware भेजकर आपकी निजी जानकारी चोरी कर लेते हैं। इसे ही Juice Jacking कहा जाता है।

अपना power bank या charger adapter ही यूज करें।
यदि USB पोर्ट का इस्तेमाल करना ही पड़े, तो डेटा ब्लॉकर (Data Blocker) का इस्तेमाल करें।

Charging पर लगाते समय फोन पर 'Trust This Computer' का ऑप्शन आए तो 'Don't Trust' चुनें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipurruralpolice nis:value=JaipurRuralPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalsafety nis:value=digitalsafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=cyberawareness nis:enabled=true nis:link/>

@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
🚨एक MATCH से शुरू हुआ रिश्ता, कहीं OFFLINE TRAP में न बदल जाए! 🚨

डेटिंग ऐप्स पर साइबर ठग फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले भरोसा जीतते हैं, फिर खास कैफे/रेस्टोरेंट में मिलने का दबाव बनाते हैं। वहां सामान्य ऑर्डर के बाद अचानक ₹15,000 से ₹1–2 लाख या उससे अधिक का भारी बिल थमाया जा सकता है। भुगतान से इनकार करने पर धमकी, दबाव और जबरन वसूली तक की कोशिश की जाती है।

🛡️ सावधानी ही बचाव है—
• मिलने से पहले प्रोफाइल की जाँच करें।
• पहली मुलाकात सार्वजनिक जगह पर करें।
• किसी खास कैफे में मिलने के दबाव से बचें।
• कैफे की रेटिंग और रिव्यू जरूर जांचें।
• निजी व वित्तीय जानकारी साझा न करें।
• ठगी या जबरन वसूली की कोशिश हो तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। डेटिंग में भी साइबर सुरक्षा को नजरअंदाज न करें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 ya WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100, 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/> , जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

साइबर एडवाइजरी

फर्जी एवं पोर्नोग्राफिक एंड्रॉइड एप्प के जरिए की जाने वाली साइबर धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी

साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील विज्ञापनों और लिंक के माध्यम से लोगों को फर्जी वेबसाइटों तक ले जाकर संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करवाते हैं। इसके बाद मोबाइल की संवेदनशील अनुमतियां हासिल कर डिवाइस का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

“Night Play”, “Reloop”, “Kyss”, “Vimo”, “Rivo”, “Nexo”, “Vixa” जैसे नामों तथा इसी तरह के अन्य नामों से सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। इन विज्ञापनों पर क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ता को अश्लील वेबसाइटों पर ले जाकर संदिग्ध एपीके डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

एपीके इंस्टॉल होते ही शुरू हो जाता है साइबर अपराधियों का खेल।
साइबर ठगी के इस तरीके में अपराधी सबसे पहले टेलीग्राम, फेसबुक,
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> आगामी नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर दिनांक 07/09/2026 को कस्बा कालाडेरा जयपुर ग्रामीण में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान का दिया संदेश।

आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से श्री हनुमान प्रसाद आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री नीरज पाठक एवं वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री शिवा शर्मा के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी कालाडेरा श्रीमती पूजा पूनियां पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मय पुलिस जवानों द्वारा कस्बा कालाडेरा में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को पुलिस की सुदृढ़ एवं मुस्तैद सुरक्षा �
आपका वोट, आपकी निजी पसंद!

लोकतंत्र में आपका मतदान पूरी तरह से गुप्त और सुरक्षित है। किसी भी व्यक्ति या दबाव के सामने यह दिखाने या उजागर करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि आपने किसे वोट दिया है।

•⁠ ⁠किसी के दबाव में आकर अपना वोट सार्वजनिक करने से बचें।

•⁠ ⁠मतदान संबंधी निजी जानकारी किसी से साझा न करें।

•⁠ ⁠अपने मतदान के अधिकार और गोपनीयता का सम्मान करें।

निष्पक्ष एवं सुरक्षित चुनाव प्रक्रिया में राजस्थान पुलिस आपके साथ है। किसी भी प्रकार के दबाव या अनुचित गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

आपातकालीन नंबर: 112 | SOG हेल्पलाइन: 155249 | महिला गरिमा हेल्पलाइन: 1090

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voterawareness nis:value=Voterawareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=myvotemyright nis:value=Myvotemyright nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voter nis:value=Voter nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=voterregistration nis:value=Voterregistration nis:enabled=true nis:link/>

@policerajasthan
@igpjaipur  @sograjasthan
हर अनजान प्रोफाइल पर न करें भरोसा!

सोशल मीडिया पर दिख रही तस्वीर असली हो सकती है, लेकिन उसके पीछे छिपा इंसान फर्जी हो सकता है। Cyber Frauds फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने झांसे में लेते हैं।

सुरक्षा के जरूरी कदम:
* अनजान लोगों की फ्रेंड / फॉलो रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
* सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें सार्वजनिक न करें।
* बिना जांचे-परखे किसी को भी पैसे न भेजें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Helping Number / WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100, 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=Rajasthanpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=Cybersafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=1930 nis:value=1930 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=Cybercrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trends nis:value=trends nis:enabled=true nis:link/>
साइबर सुरक्षित राजस्थान, जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

एक क्लिक… और आपकी निजी जानकारी खतरे में! ⚠️

अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले हमेशा सोचें और उसकी विश्वसनीयता जाँचें।

फर्जी लिंक के जरिए आपकी निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स या अन्य संवेदनशील डेटा चोरी हो सकता है।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • सोच-समझकर क्लिक करें।

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए Cyber Helpline Number 1930 या WhatsApp Number: 9256001930, 9257510100, 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

R4C—राजस्थान पुलिस
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=r4c nis:value=R4C nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybersafety nis:value=CyberSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberawareness nis:value=CyberAwareness nis:enabled=true nis:link/>

@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> साइबर सुरक्षित राजस्थान, जागरूकता अभियान माह सितंबर 2026

केवाईसी स्कैम - KYC Scam

साइबर अपराधी पहचान सत्यापन प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करके व्यक्तिगत जानकारी चुराते हैं, पहचान की चोरी करते हैं, या वित्तीय खातों तक अवैध रूप से पहुँच बनाते हैं।

Do's:
अनुरोधों की पुष्टि करें:- किसी भी केवाईसी अपडेट अनुरोध की पुष्टि के लिए सीधे अपने बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करें।
घटनाओं की रिपोर्ट करें:- यदि आपको किसी साइबर धोखाधड़ी का संदेह है, तो तुरंत अपने बैंक या वित्तीय संस्थान को सूचित करें।

Don't:
क्रेडेंशियल्स की सुरक्षा करें:- अपने खाते के लॉगिन विवरण, कार्ड की जानकारी, पिन, पासवर्ड या ओटीपी कभी भी किसी के साथ या अनधिकृत वेबसाइटों ,ऐप्स पर सांझा न करें।
संदिग्ध लिंक से बचेंः- मोबाइल या ईमेल के माध्यम से प्राप्त संदिग्ध या असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cybersaferajasthan nis:value=CyberSafeRajasthan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:value=साइबर_सुरक्षित_राजस्थान nis:enabled=true nis:link/>
@policerajasthan 
@igpjaipur  @diprrajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना मौखमपुरा व डीएसटी की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही।

1287 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ आरोपी जगदीश को किया गिरफ्तार।

कार्यवाही में डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण की रही है विशेष भूमिका।

गिरफ्तार आरोपी : जगदीश पुत्र श्रीकिशन जाति जाट उम्र 24 साल निवासी कटसूरा थाना अराई जिला अजमेर।

@policerajasthan
@igpjaipur @diprrajasthan 
@mokhampurapolice_jaipurrural
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> नगर निकाय चुनाव 2026 को मध्यनजर रखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा कस्बा मनोहरपुर, जोबनेर व नरैना में फ्लैग मार्च किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर_निकाय_चुनाव_2026 nis:value=नगर_निकाय_चुनाव_2026 nis:enabled=true nis:link/> 
@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> नगर निकाय चुनाव 2026 को मध्यनजर रखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा कस्बा मनोहरपुर, जोबनेर व नरैना में फ्लैग मार्च किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नगर_निकाय_चुनाव_2026 nis:value=नगर_निकाय_चुनाव_2026 nis:enabled=true nis:link/> 
@policerajasthan 
@igpjaipur 
@diprrajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> डीएसटी टीम की आसूचना पर चन्दवाजी पुलिस व डीएसटी टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार 01 पिस्टल, 02 मैग्जीन सहित 01 जिन्दा कारतुस किया जब्त।

पुलिस टीम ने बीएसटी अस्पताल रोड़ अचरोल जेडिए कॉलोनी से की कार्यवाही।

कार्यवाही में डीएसटी टीम जयपुर ग्रामीण की रही है विशेष भूमिका।

आरोपियों ने अवैध हथियार बानसुर के पास एक गांव से लेकर आना है बताया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
01- राजवीर सिंह उर्फ राजू पुत्र करण सिंह जाति राजपुत उम्र 20 साल निवासी भावता पुलिस थाना पिसांगन जिला अजमेर हाल निवासी अचरोल पुलिस थाना चन्दवाजी जिला जयपुर ग्रामीण
02- विजय कुमार हरिजन उर्फ गुनू पुत्र कैलाश चन्द जाति हरिजन उम्र 22 साल निवासी अचरोल पुलिस थाना चन्दवाजी जिला जयपुर ग्रामीण

@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan 
@chandwajipolice_jaipurrurall
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaipur_rural: nis:value=Jaipur_Rural: nis:enabled=true nis:link/> पुलिस थाना फुलेरा को मिली बडी सफलता।

पानी की मोटर व केबल चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश।

चोरी करने वाले दो आरोपियों प्रकाश व सौभाग तथा चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी सुल्तान को किया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से चुरायी गई विद्युत मोटर, केबल के तांबे के तार व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ 47 SB 4652 को किया बरामद ।

आरोपियों ने करीबन एक दर्जन से अधिक विद्युत मोटर व केबिल चोरी की बारदातें करना किया है स्वीकार।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:- (1) प्रकाश पुत्र रामकरण जाति बावरिया उम्र 20 साल निवासी गांव कन्देवली, पुलिस थाना नरैना जिला जयपुर, (2) सौभाग पुत्र मोहू उर्फ गोपाल जाति बावरिया उम्र 26 साल निवासी गांव पीथ्यावास पुलिस थाना नरैना जिला जयपुर ग्रामीण, (3) सुल्तान पुत्र सत्तार जाति देशवाली मुलसमान उम्र 44 साल निवासी बरबरा की ढाणी नरैना थाना नरैना जिला जयपुर

@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
@phulerapolice_jaipurrural