आगर: बोरखेड़ी लड़ा में सरकारी स्कूल की जर्जर छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे, मंडरा रहा हादसे का खतरा
ग्राम बोरखेड़ी लड़ा स्थित शासकीय स्कूल भवन की छत जर्जर हालत में होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर ढाई बजे सामने आई ये तस्वीरे स्कूल भवन की हालत बया कर रही है। इसको लेकर बच्चों और अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल की छत लंबे समय से खराब है और जगह-जगह से क्षतिग्रस्त नजर आती है।